BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस परिवार की बेटियों ने बढ़ाया मान..सिविल जज बनीं स्वाति का आईजी ने किया सम्मान, संध्या कौशिक को 5 गोल्ड मेडल पर बधाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने पुलिस परिवार की प्रतिभाशाली बेटियों की उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। विशेष शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतलोक साय पैकरा की पुत्री कुमारी स्वाति पैकरा के सिविल जज परीक्षा में प्रथम प्रयास में चयन पर आईजी कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डीपी विप्र कॉलेज से बीए एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्वाति ने पहले ही प्रयास में सिविल जज परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और पुलिस विभाग का नाम रोशन किया। चयन के पश्चात वह अपने पिता और जोनल पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप के साथ आईजी कार्यालय पहुंचीं, जहां आईजी रामगोपाल गर्ग ने पुष्पगुच्छ एवं स्मरणिका भेंट कर उनका सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आईजी ने स्वाति को संदेश देते हुए कहा कि जीवन में चुनौतियां आएंगी, लेकिन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सदैव अपने कर्तव्यपथ पर डटे रहना ही सफलता की कुंजी है। बेटी का सम्मान होते देख उनके पिता भावुक हो उठे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने भी स्वाति को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस परिवार की बेटी को न्यायाधीश के रूप में देखना गर्व का विषय है। इसी कड़ी में प्रधान आरक्षक (चालक) उमाकांत कौशिक की पुत्री कु. संध्या कौशिक को भी सम्मानित किया गया। संध्या ने कक्षा 12वीं में प्रदेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के बाद नीट परीक्षा में सफलता हासिल की और सिम्स बिलासपुर से एमबीबीएस में सर्वोच्च अंक अर्जित कर कुल पांच गोल्ड मेडल प्राप्त किए। वर्तमान में वह केयर हॉस्पिटल में रेडियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) अमित कुमार ने भी दोनों बेटियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। आईजी ने कहा कि पुलिस की कठिन ड्यूटी के बावजूद परिवारों के बच्चे अपनी मेहनत और प्रतिभा से निरंतर सफलता प्राप्त कर रहे हैं, जो पूरे पुलिस परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...