BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा..अंतरराज्यीय गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों की ज्वेलरी, नगदी और तीन कारें बरामद, सुपारी किलिंग और अन्य वारदातों के भी खुले राज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के बहुचर्चित “महालक्ष्मी ज्वेलर्स” लूटकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 33 हजार रुपये नगद, 2 किलो से अधिक सोना, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, 6 धारदार चाकू, 6 मोबाइल फोन और 3 चारपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई थाना सरकण्डा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थानीय पुलिस के सहयोग से की।

हथियार के दम पर हमला, कार सहित लूटी थी करोड़ों की ज्वेलरी…..

17 फरवरी 2026 की रात करीब 9:15 बजे महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी दुकान बंद कर अपनी रेनॉल्ट क्विड कार (CG 10 AH 7701) से घर लौट रहे थे। अंधा मोड़ के पास एक मारूति ईको कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जैसे ही वे नीचे उतरे, आरोपियों ने पिस्टल तान दी और कट्टे की बट व हथौड़ी से उनके सिर और शरीर पर प्राणघातक हमला कर दिया। इसके बाद कार में रखे चार बैगों में भरे सोने के आभूषण (लगभग 2 किलो सोना, 200 ग्राम जेवर, 350 ग्राम कच्चा सोना, 100 ग्राम फाइन गोल्ड) और 3.50 लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए। लुटेरे क्विड कार को रास्ते में छोड़कर स्कॉर्पियो से अंबिकापुर की ओर भाग निकले।

टेक्निकल ट्रैकिंग से मिर्जापुर में दबोचे गए आरोपी……

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में विशेष टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, साइबर सेल ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और लोकल इनपुट सक्रिय किए गए। आरोपियों के बनारस रोड की ओर भागने की सूचना पर टीम को उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर मुख्य आरोपी विजय लांबा, विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति, करीम खान और मोनू उर्फ राहुल उर्फ गुडवा को गिरफ्तार किया गया। शत-प्रतिशत लूटा गया माल बरामद कर लिया गया है।

सुपारी लेकर कारोबारी की हत्या की रची थी साजिश……

पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ कि गिरोह को प्रॉपर्टी विवाद के चलते दयालबंद निवासी कारोबारी बंधु मौर्य की हत्या के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। 18 दिसंबर 2025 को हत्या और लूट की कोशिश की गई, लेकिन योजना असफल रही। इसी दौरान सदर बाजार लाइन में एक ज्वेलर्स की दुकान में त्योहार के दौरान सेंधमारी की योजना भी बनाई गई थी। 19 दिसंबर 2025 को होटल कारोबारी लखन देवांगन उर्फ निटि समोसा वाला को लूटने का प्रयास भी किया गया, जो विफल रहा।

ऐसे बुना गया था अपराध का जाल……

आरोपियों ने बिलासपुर में कई दिनों तक रेकी की। होटल और फार्महाउस में बिना आईडी के ठहरने की व्यवस्था कराई गई। मैनपाट मेले से मोटरसाइकिल चोरी की गई और अकलतरा से मारूति ईको कार चुराई गई। घटना के बाद इरफान अली को 2 लाख रुपये देकर आरोपी बनारस की ओर भाग गए थे। पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

दर्ज प्रकरण…….

01. महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूटकांड; अपराध क्रमांक 219/2026, थाना सरकण्डा,

02. लखन देवांगन लूट प्रयास; अपराध क्रमांक 1758/2025,

03. बंधु मौर्य हत्या साजिश; अपराध क्रमांक 241/2026,

04. मिर्जापुर में पुलिस पर हमला; अपराध क्रमांक 35/2026 व 36/2026,

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

01. विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति पिता शिवलाल प्रजापति उम्र 33 वर्ष निवासी न्यू डबल स्टोरी गणेश चैंक जमुना काॅलरी थाना भालूमाडा जिला अनूपपूर (म.प्र.),

02. करीम खान पिता वसीम खान उम्र 23 वर्ष निवासी चकमहमूद सकलेननगर ओल्ड सिटी थाना बरादरी जनपद बरेली (उ.प्र.),

03. विजय लाम्बा पिता रामलाल लांबा उम्र 52 वर्ष निवासी चंदन नगर थाना जगतपुरी पूर्वी नई दिल्ली,

04. मोनू उर्फ राहूल उर्फ गुडवा पिता सुंदर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सोरखा थाना सेक्टर 113 जिला गौतम बुद्ध नगर नोयडा,

05. इरफान अली पिता अकरम अली उम्र 32 वर्ष निवासी झलमला थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.),

06. नारद उर्फ सुमित श्रीवास पिता गोपी श्रीवास उम्र 42 वर्ष निवासी 27 खोली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.),

07. राजू सोनकर पिता ललंदर सोनकर उम्र 38 वर्ष निवासी चिंगराजपारा देवनचाल के सामने थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

पुलिस टीम को नगद इनाम…….

मामले का त्वरित खुलासा करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह सहित पूरी टीम की सराहना करते हुए आईजी व एसएसपी द्वारा नगद इनाम की घोषणा की गई है। बिलासपुर में लगातार सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। हालांकि, इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....