ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पकड़ा: 2 आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का दांव!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय ) तकियापारा क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। पुलिस के अनुसार सट्टे में 50 लाख रुपये से अधिक की रकम का लेन-देन होने की जानकारी मिली है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। यह कार्रवाई 22 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से असरफ नगर, तकियापारा स्थित एक मकान में छापेमारी कर की। पुलिस के पहुंचने पर मकान के अंदर एलईडी टीवी पर लाइव मैच चल रहा था और मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। पुलिस को देखकर एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से सोहेल अहमद खान उर्फ मामू (35 वर्ष), निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग तथा संतोष कुमार गोंड़ (38 वर्ष), निवासी रूआबांधा कुदरापारा भिलाई को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए संगठित रूप से क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया। फरार आरोपी की पहचान शाहिल उर्फ सोनू (31 वर्ष), निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, एलईडी टीवी, चार मोबाइल फोन, डीवीआर, मोबाइल चार्जर, जियो सेटअप बॉक्स, वाई-फाई राउटर, 5 हजार रुपये नगद तथा सट्टे का हिसाब-किताब दर्ज रजिस्टर समेत कुल 2 लाख 70 हजार 500 रुपये कीमत की सामग्री जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं 4, 6 और 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत.....