ChhattisgarhRaftaar News Cg

छात्रहित में युक्तियुक्तकरण का फैसला: जल्द होगी शिक्षकों की नई भर्ती– सीएम विष्णुदेव साय!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में आयोजित सुशासन तिहार के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा में लागू किया गया युक्तियुक्तकरण का फैसला छात्रों के हित में है। इसका उद्देश्य प्रदेश में शिक्षकों की असंतुलित पदस्थापना को दुरुस्त कर शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई स्कूल शिक्षक विहीन हैं, जबकि कुछ स्थानों पर बच्चों की संख्या की तुलना में शिक्षक अधिक हैं। कुछ स्कूलों में दो-दो, तीन-तीन प्राइमरी स्कूल एक ही परिसर में संचालित हो रहे हैं, लेकिन छात्रों की संख्या नगण्य है। शहरी क्षेत्र में छात्रों को अधिकतम 500 मीटर और ग्रामीण क्षेत्र में 1 किलोमीटर के भीतर स्कूल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्कूल बंद नहीं हो रहे, बल्कि संसाधनों का समेकन हो रहा है। युक्तियुक्तकरण के बाद भी शिक्षक भर्ती जारी रहेगी। सीएम साय ने यह भी स्पष्ट किया कि युक्तियुक्तकरण को लेकर यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि इससे शिक्षक भर्ती रुक जाएगी, जबकि सच्चाई यह है कि शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है और अनुमति मिलते ही नई भर्तियां चरणबद्ध रूप से की जाएंगी। कुल 10,463 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। इसमें ई-संवर्ग की 5849 और टी-संवर्ग की 4614 शालाएं शामिल हैं। एक ही परिसर में संचालित 10,297 विद्यालयों को समेकित किया गया है। 133 ग्रामीण विद्यालय (1 किमी दायरे में) और 33 शहरी विद्यालय (500 मीटर दायरे में) को भी जोड़ा गया है। यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुरूप लिया गया है, जिससे शिक्षक संसाधनों का संतुलित और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत.....