ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पति ने की पत्नी की हत्या; साली और बच्ची पर भी किया हमला, आरोपी गिरफ्तार!

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरहरी में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी साली और एक बच्ची पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी पिछले छह महीने से मायके में रह रही थी, जिस कारण आरोपी उसके चरित्र पर शक करता था और इसी बात से नाराज था। पुलिस के अनुसार 20-21 फरवरी की दरम्यानी रात गणेश कुशवाहा अपने साले की शादी में शामिल होने के बहाने ससुराल पहुंचा था। देर रात उसने सोते समय अपनी पत्नी यशोदा कुशवाहा पर हथौड़े से हमला कर दिया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में गया और साली गंगोत्री पर भी वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची बच्ची पिंकी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। घायलों को पहले प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान यशोदा कुशवाहा की मौत हो गई। गंगोत्री की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है।

चरित्र पर शक बना हत्या की वजह

घटना के बाद प्रतापपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने उसे रामानुजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया, जहां वह अपनी बड़ी बहन के घर छिपा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब छह महीने पहले वह वाहन से गिरकर घायल हो गया था, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब रहने लगी। इसी दौरान उसकी पत्नी मायके में रहने लगी, जिससे उसे पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा। साली गंगोत्री द्वारा पत्नी का साथ देने से वह और नाराज हो गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले से पत्नी की हत्या की योजना बनाकर ससुराल पहुंचा था। उसने पहले चाकू से वार करने की योजना बनाई थी और पत्नी की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या करने का विचार था, लेकिन मौका मिलने पर उसने हथौड़े से हमला कर दिया।

पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

प्रतापपुर एसडीओपी अनूप कुमार एक्का के अनुसार आरोपी ने करीब छह महीने पहले जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी, लेकिन उसकी जान बच गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; 10 जून को रोजगार मेला: 653 पदों पर होगी भर्ती; 5वीं से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा ... बिलासपुर; 550 कैमरों की नजर में पूरा बिलासपुर शहर, तेज रफ्तार पड़ेगी भारी; पांच महीने में 14,372 चाल... बिलासपुर में मटका लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, नगर निगम के 'विकास भवन' का घेराव कर सरकार और प्रशासन क... बिलासपुर; बुधवारी बाजार में दर्दनाक घटना: शराबी समझकर घंटों अनदेखा करते रहे लोग, सड़क किनारे पड़े यु... बिलासपुर; खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: अवैध रेत और चूनापत्थर परिवहन पर कार्रवाई, 5 हाइवा... रायगढ़ पुलिस की ‘अभियान संवेदना’ के तहत कार्रवाई: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्ता... एनआरवीएस स्टील प्लांट में लाखों की चोरी का खुलासा; प्लांट कर्मचारियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 9.08 ला... बिलासपुर; फॉर्च्यून एलिमेंट्स प्रोजेक्ट विवाद हाईकोर्ट पहुंचा..शिकायत पर सुनवाई के निर्देश; कमर्शियल... बिलासपुर; सिरगिट्टी पुलिस की 'सेटिंग' चरम पर; महिला अपराधों पर संवेदनहीनता की हद पार, उच्च अधिकारियो... बिलासपुर में अवैध संबंध के शक में फल कारोबारी पर चाकू से हमला..इलाज के दौरान मौत; रायपुर से दबोचा गय...