ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर रोड रेज में चाकूबाजी; गालियां देने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला..आरोपी हिरासत में!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर राजधानी में रोड रेज का एक मामला हिंसक रूप ले बैठा। बाइक सवार युवक ने मामूली विवाद में चाकू से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित के चेहरे, सीने और जांघ में गंभीर चोट आई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अशोक नगर की है। जानकारी के अनुसार, भाठागांव निवासी अमन प्रधान रविवार रात करीब 9 बजे अपने दोस्त से मिलकर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार शुभम पटले ने कट मारते हुए उसकी बाइक आगे निकाल ली। अमन ने उसे सही तरीके से वाहन चलाने की सलाह दी, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि शुभम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। अमन के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और शुभम ने अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में अमन के गाल, सीने और जांघ पर चोटें आईं। घटना के बाद अमन ने दोस्तों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और आरोपी शुभम पटले को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। प्रभारी बीएल चंद्राकर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चाकू जब्त कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...