ChhattisgarhRaftaar News Cg

खड़ी कार को घसीटते पेड़ से टकराई ट्रक; 1 की मौत, 6 घायल!

जगदलपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर डिलमिली पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना कोड़ेनार थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, डिलमिली के पास सड़क किनारे एक वेन्यू कार खड़ी थी, जिसमें एक युवक किसी काम से वाहन रोककर बैठा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार टिप्पर और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार को रगड़ते हुए नीचे उतर गया और एक पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रक में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घायलों ने पुलिस को बताया कि वे बीजापुर में कैटरिंग का काम करने गए थे और वहां से जगदलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान डिलमिली पेट्रोल पंप के पास यह दुर्घटना हो गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...