BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में देर रात डीजे की तेज आवाज पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई; आयोजक और संचालक को किया गिरफ्तार..साउंड सिस्टम व वाहन जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में देर रात वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाकर आवागमन बाधित करने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में आयोजक और डीजे संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। साथ ही साउंड सिस्टम एवं साज-सज्जा सामग्री को वाहन सहित जब्त कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 177/2026 धारा 126(2) बीएनएस तथा 4, 6, 15 छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना 20 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 10:40 बजे की है। यदुनंदन नगर सेक्टर-डी स्थित राजवाड़ा पैलेस में आयोजित एक विवाह समारोह में डीजे की तेज आवाज से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी तथा सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। इसकी सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से पेट्रोलिंग टीम को मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल डीजे बंद कराकर यातायात सुचारू कराया। जांच में पता चला कि विवाह कार्यक्रम के आयोजक खेरा निवासी 38 वर्षीय गजेन्द्र वर्मा द्वारा उसलापुर निवासी डीजे संचालक राकेश मनहर उर्फ राकेश भाई को कार्यक्रम में डीजे बजाने के लिए बुक किया गया था। तेज ध्वनि में डीजे बजाकर आमजन को असुविधा पहुंचाने और आवागमन बाधित करने के आरोप में दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने डीजे सिस्टम, साउंड उपकरण एवं साज-सज्जा सामग्री को वाहन क्रमांक सीजी 10 बीयू 6855 सहित जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रात्रिकालीन समय में ध्वनि प्रदूषण और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...