ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायपुर में भीषण सड़क हादसा: धान से भरा ट्रक कार पर पलटा, एक युवक की मौत…चार घायल!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में स्थित डीपीएस स्कूल के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। धान से भरा एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक अचानक एक कार पर पलट गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की। दुर्घटना के समय कुछ लोग कार के अंदर ही फंसे हुए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि ट्रक चालक के नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; मोपका में बिजली करंट से दो गौवंशों की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, गौ सेवकों ने क... बिलासपुर; रुद्र को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरा शहर: कैंडल मार्च में गूंजा..'वी वांट जस्टिस', दोषियों... बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश! बिलासपुर; जेसीसीजे 2.0 के साथ 2028 की तैयारी में जनता कांग्रेस : अमित जोगी बोले— अब चलेगा 'बेटा बचाओ... बिलासपुर; हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मिलेगा नोटिस: बिजली कंपनी ने कसी कमर, बिजली हादस... बिलासपुर; नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव...सुसाइड नोट बरामद,...