हिंदू नववर्ष: जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा सीपत क्षेत्र..? आयोजन समिति की जमकर हो रही सराहना…! झांकी देखने ग्रामीणों की उमड़ी भीड़..?


सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय/यशवंत साहू) हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति सीपत के तत्वाधान में क्षेत्र में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें राम जी की आकर्षक झांकी के साथ क्षेत्रीय युवा एवं युवतियां बाजे की धुन में जमकर थिरके।

शोभा यात्रा ग्राम कुली के हनुमान मंदिर से शुरू होकर खम्हरिया, लुथरा, धनिया, खाड़ा, हिन्डाडीह, गुडी, सीपत, नवागांव से होकर मचखंडा में श्री राम जी की विशाल आरती के बाद संपन्न हुई। शोभा यात्रा का क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं पटाखे के साथ आतिशबाजी स्वागत किया। क्षेत्र के लोगों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह शरबत एवं नाश्ते की भी व्यवस्था की। शोभा यात्रा के दौरान हजारों युवक-युवतियों के हाथ में भगवा ध्वज एवं श्री राम जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया।

आतिशबाजी के साथ फूलों की बारिश से हुआ स्वागत:-
हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सीपत क्षेत्र में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हर वर्ग के लोग खुले मन से शामिल होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। भव्य शोभायात्रा का क्षेत्र के हर गांवों में शानदार आतिशबाजी व फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

क्षेत्र में आयोजन समिति की हो रही सराहना:-
हिंदू नव वर्ष पर आयोजित विशाल शोभायात्रा को लेकर सम्राट विक्रमादित्य हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष रविकांत राजवाड़े, उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू, जयशंकर साहू, सचिव ओमप्रकाश साहू, सहसचिव रघुनंदन श्रीवास, कोषाध्यक्ष सतीश गिरी गोस्वामी, मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र दास मानिकपुरी, यशवंत साहू, उमेश पाटनवार के द्वारा आयोजन को सफल बनाने सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी। जिसका क्षेत्र में काफी सराहना हो रहा है।

यातायात एवं शांति कायम करने सीपत पुलिस का योगदान:-
बता दे हिंदू नववर्ष की शोभायात्रा दोपहर 12 बजे कुली से प्रारंभ हुई, जिसमें शांति व्यवस्था कायम करने एवं यातायात व्यवस्था संभालने सीपत थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर के नेतृत्व में सीपत पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

महाआरती के साथ शोभा यात्रा का हुआ समापन:-
हिंदू नववर्ष के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा कुली से शुरू होकर लगभग 20 किलोमीटर की यात्रा कर मचखंडा पहुंची जहां श्री राम जी के महाआरती व प्रसाद वितरण उपरांत शोभा यात्रा का समापन हुआ।

