BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फार्म हाउस में ताश पत्तों से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप के पीछे सनत वस्त्रकार के फार्म हाउस में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर सकरी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 55 हजार 600 रुपए नगद, 2 एक्टिवा वाहन, 1 बुलेट बाइक, 7 मोबाइल फोन और ताश की गड्डी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 5 लाख 55 हजार 600 रुपए बताई गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में सकरी थाना पुलिस और एसीसीयू टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...