ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में ट्रक ड्राइवर की मौत, चालक फरार !

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार शारदा मोड़ के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।  पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान एक ट्रक ड्राइवर के रूप में हुई है। उसकी जेब से ट्रक की चाबी मिली है और घटनास्थल के पास ही एक ट्रक खड़ा पाया गया। वाहन के आधार पर ट्रक मालिक को सूचना दे दी गई है। पुलिस को आशंका है कि मृतक उसी ट्रक का चालक था।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ी खड़ी कर नीचे उतर रहा था, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टीपी नगर से शारदा बिहार मोड़, अमरिया मोड़, रामनगर मोड़ और रेलवे कॉलोनी मोड़ तक कई खतरनाक मोड़ हैं। इस मार्ग पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान जा चुकी है। वार्ड क्रमांक 28 के पार्षद गोपाल कुर्रे ने आबादी वाले क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं ट्रक एसोसिएशन ने भी इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन शुरू होने से पहले आशंका जताई थी कि इससे ट्रक चालकों और मालिकों को परेशानी हो सकती है। एसोसिएशन ने किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर डाली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...