BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर..उचित मूल्य दुकान आबंटन के नाम पर मांग रहा था 1 लाख!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एंटी करप्शन ब्यूरो की बिलासपुर इकाई ने जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए मस्तूरी क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्व-सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटित करवाने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी। डीएसपी एसीबी अजितेश सिंह के अनुसार ग्राम विद्याडीह थाना मस्तूरी निवासी महेंद्र पटेल ने 3 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि गांव की उचित मूल्य दुकान वर्तमान में पंचायत संचालित कर रही है और उसे शैल स्व-सहायता समूह को दिलाने के लिए आवेदन एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में करीब तीन महीने पहले दिया गया था। समूह के पदाधिकारियों ने दुकान का आबंटन जल्द करवाने के लिए महेंद्र पटेल को जिम्मेदारी दी थी। जब महेंद्र पटेल ने इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार से संपर्क किया तो आरोपी ने एसडीएम के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और आबंटन आदेश जारी करवाने के नाम पर एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। महेंद्र पटेल रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, इसलिए उसने एसीबी में शिकायत कर आरोपी को पकड़वाने की इच्छा जताई। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। 21 फरवरी 2026 को प्रार्थी को तय योजना के तहत 90 हजार रुपये की व्यवस्था कर आरोपी को देने भेजा गया। आरोपी ने अपने महावीर सिटी स्थित आवास पर जैसे ही रिश्वत की राशि ली, पहले से घात लगाए एसीबी टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। आरोपी के पास से पूरी 90 हजार रुपये की रकम बरामद कर ली गई है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही उसके घर पर तलाशी की कार्रवाई भी जारी है। गौरतलब है कि बिलासपुर जिले में एसीबी द्वारा हाल के दिनों में लगातार ट्रैप अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले तहसीलदार, पटवारी, एसडीएम कार्यालय के बाबू तथा सीएसपीडीसीएल के अधिकारी-कर्मचारी सहित चार अन्य आरोपियों को भी रिश्वत लेते पकड़ा जा चुका है। एसीबी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तुरंत सूचना दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। इस वर्ष एसीबी बिलासपुर की यह लगातार चौथी ट्रैप कार्रवाई है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; मोपका में बिजली करंट से दो गौवंशों की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, गौ सेवकों ने क... बिलासपुर; रुद्र को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरा शहर: कैंडल मार्च में गूंजा..'वी वांट जस्टिस', दोषियों... बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश! बिलासपुर; जेसीसीजे 2.0 के साथ 2028 की तैयारी में जनता कांग्रेस : अमित जोगी बोले— अब चलेगा 'बेटा बचाओ... बिलासपुर; हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मिलेगा नोटिस: बिजली कंपनी ने कसी कमर, बिजली हादस... बिलासपुर; नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव...सुसाइड नोट बरामद,...