ChhattisgarhRaftaar News Cg

गृहमंत्री के घर के बाहर महिला ने पिया फिनाइल, अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थी, मेकाहारा में भर्ती…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी अनुकंपा संघ का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बीते दो दिनों से महिलाएं और परिजन गृहमंत्री विजय शर्मा के घर के बाहर धरने पर बैठे हैं। इसी बीच शुक्रवार को एक महिला प्रदर्शनकारी ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला का नाम अश्वनी सोनकर बताया जा रहा है। गंभीर हालत में उसे तत्काल मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

307 दिनों से जारी धरना…..

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे बीते 307 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार ने चुनाव के समय वादा किया था कि सत्ता में आते ही 2 दिन के भीतर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी, लेकिन सरकार बने लगभग 2 साल हो चुके हैं और अभी तक वादा पूरा नहीं हुआ।

कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना….

प्रदर्शनकारी परिजनों का कहना है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया था। तब भाजपा नेताओं ने उन्हें समर्थन देकर आश्वासन दिया था। अब भाजपा की सरकार बनने के बावजूद स्थिति जस की तस है।

संविलियन से पहले दिवंगत हुए शिक्षाकर्मियों के परिजन….

ये सभी प्रदर्शनकारी वे परिजन हैं, जिनके परिवार के सदस्य संविलियन से पहले ही दिवंगत हो गए थे। नियमों में अनुकंपा नियुक्ति का स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं दी गई है।

पहले भी कर चुके अनोखे प्रदर्शन…..

संघ के सदस्यों ने पूर्व में भी अलग-अलग तरीकों से विरोध जताया है। कभी सामूहिक मुंडन कराकर तो कभी अर्थी सजाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। बावजूद इसके अब तक उनकी मांगें अधूरी हैं।

भाजपा नेताओं पर वादाखिलाफी का आरोप…..

प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और मंत्री ओपी चौधरी पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बड़े नेताओं ने सार्वजनिक मंचों पर अनुकंपा नियुक्ति देने का वादा किया था, लेकिन अब तक अमल नहीं हुआ। महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं, गृहमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन अभी भी जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा; पिता, चाचा और बड़े पिता ने मिलकर कर दी बेटी की हत्या..पिता गिरफ्तार,... बिलासपुर; अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी सहित नाबालिग गिरफ्तार; चाकू की नोक पर य... बिलासपुर; पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक: युवक की दर्दनाक मौत...बहन से मिलने जा रहा था युवक, अस्पताल ... बिलासपुर; 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान: जिले के 2.78 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की द... तेज रफ्तार ट्रक ने 8 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर मौत; हादसे के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम, बैरिकेड... बिलासपुर में चरित्र शंका में पति बना हैवान; पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश..90% झुलसी म... बिलासपुर; मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए: संदिग्ध मौत के बाद भाई का फूटा दर्द; पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में बंदी की मौत पर गरमाई सियासत: मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपय... बिलासपुर; गर्दन पर ब्लेड से हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार: महाराष्ट्र भाग गया था आरोपी, रेलवे स... बिलासपुर; बारात में डीजे पर नाचने के दौरान विवाद: धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार!