Raftaar News Cg

जिला पंचायत सदस्य नूरी दिलेंद्र कौशिल ने क्षेत्र की समस्याओं से विभिन्न अधिकारियों को कराया अवगत, जल्द निराकरण की किए मांग

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) जिला पंचायत सदस्य नूरी दिलेंद्र कौशिल ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में विभिन्न विभाग के अधिकारियों से मुलाक़ात कर क्षेत्र की समस्याओं का जल्द निराकरण करने की माँग की है। श्रीमती कौशिल ने सबसे पहले जिला विपणन संघ के जिला विपणन अधिकारी शोभना नायक से भेंट किया तथा सभी धान ख़रीदी केंद्रों में पानी बिजली तार फेंसिंग अथवा बाउंड्रीवाल बनवाने की माँग की ताकि किसानों का धान सुरक्षित रहे साथ ही उन्होंने 2021-22 का फिनलाइजेशन रिपोर्ट भी माँगा है। फिर कलेक्टर बिलासपुर से मुलाकात कर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के राशन में हो रहे भ्रष्टाचार से कलेक्टर बिलासपुर को अवगत कराया कि किस तरह से गरीबो को कम अनाज दिया जा रहा है। साथ ही नरगोड़ा आवास पारा से गुडी, पोंडी मार्ग के बीच सड़क को बनवाने की माँग की जिस पर कलेक्टर बिलासपुर ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। साथ-साथ श्रीमती कौशिल ने कलेक्टर बिलासपुर से पुनः माँग किया कि एनआरएलएम के माध्यम से महिलाओं को आरसीटी की ट्रेनिंग सीपत में ही उपलब्ध कराया जाए इसके अतिरिक्त कलेक्टर को 03-12-2022 को सीपत के प्रेस क्लब के 6 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शाहिद विनोद सिंह कौशिक के नाम पर गेट और नवाडीह चौक में मूर्ति स्थापना की घोषणा के लिए धन्यवाद कहा तथा इस हेतू 10 लाख रू की माँग की जिस पर भी उन्होंने सकारात्मक पहल करते हुए अपनी सहमति दी। फिर श्रीमती कौशिल ने पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता श्री कोर्राम से मुलाकात कर नवागाँव पुल से पोंडी तथा नवागाँव से नरगोड़ा के जगमाड़ो तालाब वाले सड़क को जल्द से जल्द बनाने की माँग रखी जिस पर उन्होंने अपने विभाग के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....