Raftaar News Cg

बिलासपुर जिले में एक साल में 35 हजार से ज्यादा नये राशनकार्ड बनाए गए

बिलासपुर:- ( प्रांशु क्षत्रिय) जिले में वर्तमान में कुल 5 लाख 11 हजार 79 राशनकार्ड प्रचलित है, जिसमेें बीपीएल राशनकार्ड 4 लाख 40 हजार 406 है तथा सामान्य राशनकार्ड (एपीएल) कुल 70 हजार 673 है। पिछले 1 वर्ष से आज दिनांक तक कुल नवीन 35 हजार 739 राशनकार्ड जारी किया गया है एवं 53 हजार 878 सदस्यों को राशनकार्ड में जोड़ा जा चुका है। जिला खाद्य नियंत्रक ने इस आशय की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राशनकार्ड में सदस्य का नाम जोड़ने, सदस्य का नाम विलोपित करने, नवीन एपीएल एवं बीपीएल राशनकार्ड जारी करने हेतु संबंधित जनपद कार्यालय, नगरीय निकाय, जोन कार्यालय में प्रावधान जारी किया जा चुका हैै एवं संबंधित कार्यालय द्वारा पात्रतानुसार नवीन कार्ड जारी किया जा रहा है। वर्तमान में जिला कार्यालय में नवीन राशनकार्ड से संबंधित किसी प्रकार का कोई आवेदन कार्यवाही हेतु लंबित नहीं है। अतः यह कहना सही नहीं है कि जिले में राशनकार्ड के लिए हितग्राही भटक रहे है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....