ChhattisgarhRaftaar News Cg

पेट्रोल डालते वक्त बदमाश ने बाइक में लगाई आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के उरला थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने पेट्रोल भरवाते समय दोपहिया वाहन में आग लगा दी। कर्मचारियों की सतर्कता और तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक अपने दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने पंप पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य युवक सिगरेट पी रहा था। कर्मचारियों द्वारा उसे दूर हटने की समझाइश दी गई, जिससे वह नाराज हो गया। आरोप है कि गुस्से में उसने पेट्रोल डलते समय ही वाहन में आग लगा दी। आग लगते ही पेट्रोल पंप परिसर में हड़कंप मच गया। आसपास खड़े लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि पंप कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन उपकरणों का उपयोग करते हुए आग पर काबू पा लिया। यदि आग फैल जाती तो आसपास खड़े अन्य वाहनों और पूरे पेट्रोल पंप को भारी नुकसान पहुंच सकता था। घटना की पूरी वारदात पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने नागरिकों से पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थानों पर धूम्रपान न करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद चार बाल अपचारी फरार..सर्च डॉग ने कोरबा-रायग... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल; रैली निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; कोटा में पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं; औरापानी जलाशय में डूबने से युवक की मौत... बिलासपुर; बेलतरा को 1.12 करोड़ की विकास सौगात; मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण समेत 11 विकास कार्यों ... बिलासपुर के व्यापार विहार में GST और पर्यावरण विभाग की संयुक्त दबिश; स्क्रैप से भरी 407 जब्त..बिल-दस... रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीज... करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का... बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेरा... बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह...