BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस का एक्शन, कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंप लूट गिरोह को किया गिरफ्तार….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंपों में लूट करने वाले अंतरजिला गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम देते थे, जिससे पहचान छुपाई जा सके। पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों को रतनपुर के पास घेराबंदी कर पकड़ा। उनके पास से 2 बाइक, कट्टा व कारतूस, धारदार चाकू, नकद और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बिलासपुर के रतनपुर और कोरबा के चैतमा व पाली में लूट की घटनाएं करना कबूला है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया है। सफल कार्रवाई पर एसएसपी बिलासपुर ने टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

1. वेद प्रकाश वैष्णव उर्फ निलेश (उम्र 23 वर्ष)

2. अभिषेक प्रजापति (उम्र 22 वर्ष)

3. कपिल पटेल (उम्र 21 वर्ष)

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....