ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार का कहर: ट्रक से भिड़ी बाइक, एक युवक की मौत… दूसरा गंभीर!

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) चारामा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिनदयाल चौक पर तेज रफ्तार बाइक और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मचांदूर गांव निवासी प्रेम प्रकाश दुबे (23) और डोमेश्वर पिद्दा (22) बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक सामने जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रेम प्रकाश दुबे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।   वहीं, डोमेश्वर पिद्दा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल चारामा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।   हादसे की खबर मिलते ही दिनदयाल चौक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार!