ChhattisgarhRaftaar News Cg

जशपुर में नौकरी के नाम पर 4.35 लाख की ठगी, फर्जी कलेक्ट्रेट अधिकारी गिरफ्तार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जशपुर जिले में सुरक्षा गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख 35 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अधिकारी बताने वाले आरोपी प्रदीप पंडा (28) को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम इचकेला निवासी रोहित खाखा (23) ने 16 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई। आरोपी ने उसकी मां से संपर्क कर कलेक्ट्रेट में भर्ती का झांसा दिया और पहले 50 हजार, फिर ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर 1.50 लाख रुपए लिए। जमीन गिरवी रखकर परिजनों ने रकम दी। आरोपी ने एक अन्य युवक से भी 2.35 लाख रुपए ऐंठ लिए। लंबे समय तक नियुक्ति पत्र न मिलने पर पीड़ितों ने शिकायत की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर जशपुर के एक होटल से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने रकम खर्च करने की बात स्वीकार की। उसके तथाकथित कार्यालय से टेबल, कुर्सी और कंप्यूटर जब्त किए गए हैं। एएसपी राकेश पाटनावर ने लोगों से अपील की है कि नौकरी के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....