ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा; नशे में कार डिवाइडर पर चढ़ी, नंबर प्लेट उखाड़ भागने की कोशिश..घंटाघर चौक पर हाईवोल्टेज ड्रामा, शराब की बोतलें बरामद!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के घंटाघर चौक पर देर रात तेज रफ्तार और नशे का खतरनाक संगम देखने को मिला। शराब के नशे में धुत युवकों की कार अनियंत्रित होकर नगर निगम के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद युवकों ने जिम्मेदारी लेने के बजाय वाहन की नंबर प्लेट उखाड़कर पहचान छिपाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही डायल 112 और मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। कार के भीतर और आसपास शराब की बोतलें मिलीं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। वाहन को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य मिटाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...