ChhattisgarhRaftaar News Cg

सूरजपुर में दर्दनाक हादसा; कमरे में कोयला जलाकर सोने से पति-पत्नी और 4 साल की बच्ची की मौत!

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सूरजपुर, छत्तीसगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोट चन्दरपुर गांव में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां ठंड से बचने के लिए कमरे में पत्थर कोयला जलाकर सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी चार साल की मासूम बच्ची शामिल है मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी पत्नी कुंती (25) और उनकी बेटी रात में सिगड़ी में कोयला जलाकर बंद कमरे में सो गए थे। कमरे में न तो खिड़की थी और न ही कोई रोशनदान, जिससे जहरीला धुआं बाहर नहीं निकल सका। धुआं भरने के कारण तीनों की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण इस घटना से सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जहरीली गैस से दम घुटने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...