ChhattisgarhRaftaar News Cg

थाने के बैरक में जुआ; रक्षक ही बने जुआरी..थाना प्रभारी का जुआ खेलते VIDEO वायरल..पुलिस विभाग में मचा हड़कंप!

सारंगढ़-बिलाईगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जुआ जैसे गंभीर अपराध पर कार्रवाई करने वाली पुलिस खुद सवालों के घेरे में आ गई है। जिले के सलिहा थाना परिसर से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें थाना प्रभारी समेत कुछ लोग बैरक के भीतर जुआपत्ती खेलते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद आम लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो थाना परिसर के बैरक भीतर का है। इसमें सलिहा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमृत भार्गव के साथ 2-3 अन्य लोग नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मामला संभागीय आईजी और जिला एसपी के संज्ञान में भी पहुंच चुका है। बावजूद इसके, खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई की पुष्टि नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि जब कानून का पालन कराने वाले ही कथित रूप से इस तरह की गतिविधियों में शामिल दिखें, तो समाज में गलत संदेश जाता है। स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि थाना परिसर में अनुशासनहीन गतिविधियां होती रही हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय जांच की मांग तेज हो गई है। अब सबकी नजर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...