ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कट्टा दिखाकर महिला से लूट; ग्रामीणों की बहादुरी से दो आरोपी धराए, देशी कट्टा बरामद!

कबीरधाम: (प्रांशु क्षत्रिय) कबीरधाम पुलिस ने थाना पिपरिया क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों की सतर्कता और साहस से बड़ी वारदात का खुलासा संभव हो सका। पुलिस के अनुसार 16 फरवरी की दोपहर ग्राम सिंघनपुरी से सोनबरसा मार्ग पर पार्वती वर्मा अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थीं। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कट्टा दिखाकर उन्हें रोक लिया और गले में पहना सोने का हार, दो झुमके तथा सोने की पत्ती माला लूटकर फरार हो गए। लूटे गए जेवरों की कीमत करीब 1.65 लाख रुपये आंकी गई है। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंजीत उर्फ मोनू (जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश) और पवन कुमार (जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी कट्टा और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में लूट व संगीन अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...