ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

हिस्से की रकम मांगने पर खूनी विवाद; पिता ने बेटे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग…मां-भाई भी गिरफ्तार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जशपुर पुलिस ने पारिवारिक विवाद में बेटे को जिंदा जलाने की कोशिश के सनसनीखेज मामले में पिता, मां और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना नारायणपुर क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार नारायणपुर निवासी कामना भगत ने 15 फरवरी को चौकी होलीक्रॉस हॉस्पिटल अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि दो वर्ष पूर्व जमीन बिक्री के बाद से उसका पति कौशल यादव (30) अपने हिस्से की राशि मांग रहा था। इसी बात को लेकर 13 फरवरी को विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पिता शिवशंकर यादव (55), मां चन्द्रमुनी भगत (47) और भाई अंकुश यादव (27) ने मिलकर कौशल यादव से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान पिता ने बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर माचिस जला दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल का उपचार अंबिकापुर के होलीक्रॉस अस्पताल में जारी है। मामला थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 15/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296, 351(3), 115(2), 109(1) व 3(5) में दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...