ChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में बढ़ते पारिवारिक अपराधों के बीच सनसनीखेज वारदात..छोटे भाई ने शराब नहीं पिलाया तो बड़े भाई ने कर दी हत्या..पढ़िए पूरी खबर!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रदेश में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। लूट, हत्या, चाकूबाजी और दुष्कर्म जैसी घटनाएं अब आम हो चली हैं। खासतौर पर पारिवारिक विवादों में होने वाले अपराधों में भी चिंताजनक वृद्धि देखी जा रही है। इसी कड़ी में अंबिकापुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बड़े भाई ने मामूली विवाद में अपने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कला केंद्र ग्राउंड के पास की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बड़े भाई ने अपने छोटे भाई से शराब पिलाने की जिद की। जब छोटे भाई ने इसका विरोध किया और शराब पिलाने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से उसका गला रेत डाला। यह दिल दहला देने वाली वारदात अंबिकापुर एसपी ऑफिस से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...