ChhattisgarhRaftaar News Cg

मंदिर जा रही महिला पर कटर से ताबड़तोड़ हमला; पुराना विवाद बना वजह, आरोपी फरार…पुलिस ने तेज की तलाश!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) दुर्ग जिले में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। नेवई थाना क्षेत्र में मंदिर पूजा के लिए घर से निकली एक विवाहित महिला पर एक युवक ने कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेवई थाना अंतर्गत स्टेशन मरोदा निवासी चंद्रकल नामक महिला सोमवार सुबह मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान अचानक एक युवक वहां पहुंचा और अपने पास रखे कटर से महिला पर कई वार कर दिए। हमले के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला और आरोपी युवक के बीच पूर्व में किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कथित रूप से कहे गए अपशब्दों से नाराज होकर युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार महिला का ससुराल बैकुंठधाम क्षेत्र में है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी पहचान लगभग कर ली गई है। पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....