ChhattisgarhRaftaar News Cg

बैडमिंटन खेलते समय कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में सोमवार सुबह बैडमिंटन खेलते समय एक कारोबारी की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के अश्विनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी ग्राउंड की है। मृतक की पहचान ईदगाह भाठा निवासी अमृत बजाज (57) के रूप में हुई है, जो हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमृत बजाज रोज की तरह दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे। उन्होंने एक शॉट मारा और जब शटल कॉक गिरने पर उसे उठाने आगे बढ़े, तभी अचानक जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद दोस्तों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अमृत बजाज शुगर पेशेंट थे और नियमित रूप से खेलकूद करते थे। बैडमिंटन और क्रिकेट उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक का अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...