ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बाक्साइट जांच के दौरान बवाल; एसडीएम टीम पर ग्रामीण की पिटाई का आरोप…एक की मौत!

बलरामपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बाक्साइट के अवैध उत्खनन की जांच के दौरान कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम हंसपुर में बड़ा विवाद सामने आया है। जांच के लिए पहुंचे कुसमी एसडीएम करूण डहरिया और नायब तहसीलदार पारस शर्मा की टीम पर तीन ग्रामीणों की पिटाई का आरोप लगा है। मारपीट में घायल एक ग्रामीण की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम राजस्व टीम हंसपुर में अवैध खनन की जांच के लिए पहुंची थी। आरोप है कि सरना के पास मिले तीन ग्रामीणों राम नरेश राम (60), अजीत उरांव (60) और आकाश अगरिया (20) को टीम के साथ मौजूद युवकों ने डंडों और लात-घूंसों से पीटा। तीनों को वाहन से कुसमी लाया जा रहा था, तभी रास्ते में राम नरेश राम बेहोश हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घायलों ने बताया कि वे गेहूं की सिंचाई कर लौट रहे थे, तभी उन्हें रोककर मारपीट की गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। एहतियातन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और थाना परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच के लिए बलरामपुर के एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी कुसमी पहुंचे हैं। अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि एसडीएम व नायब तहसीलदार सहित कथित रूप से शामिल कुछ युवकों को राजपुर थाने में बैठाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच जारी होने की बात कही है, जबकि खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....