BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में महिला यात्रियों को बड़ी राहत..स्टेशन पर लगी ऑटोमैटिक सैनिटरी नैपकिन मशीन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला यात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एक सराहनीय पहल की गई है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर–1 पर ऑटोमैटिक सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की गई है, जिसका शुभारंभ एक महिला यात्री के हाथों किया गया। यह मशीन महिला प्रतीक्षालय के ठीक सामने लगाई गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित सैनिटरी नैपकिन आसानी से उपलब्ध हो सकें। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह बिलासपुर ज़ोन की पहली स्वचालित सैनिटरी नैपकिन मशीन है। मशीन से कुछ ही रुपये में नैपकिन प्राप्त किए जा सकते हैं। यह सुविधा क्यूआर कोड, डिजिटल भुगतान और सिक्कों तीनों माध्यमों से संचालित की जा सकती है। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य न केवल सुविधा उपलब्ध कराना है, बल्कि महिलाओं में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। स्टेशन प्रशासन ने महिला यात्रियों से इस सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करने और अन्य महिलाओं को भी इसकी जानकारी देने की अपील की है। रेलवे का मानना है कि ऐसी आधुनिक और संवेदनशील सुविधाएं रेलवे यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सहज और सम्मानजनक बनाती हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....