ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

एम्स में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म..और 6 लाख की ठगी!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में एक 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म और करीब 6 लाख रुपए की ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को एम्स रायपुर में नौकरी दिलाने का लालच देकर न केवल रुपए ऐंठे, बल्कि आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करता रहा।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही पुलिस मामले का विस्तृत खुलासा करेगी।जानकारी के अनुसार, आरोपी ने लगभग दो वर्ष पहले युवती से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की। बातचीत के दौरान उसने खुद को एम्स रायपुर में कार्यरत बताते हुए बड़े अधिकारियों तक पहुंच होने का दावा किया।विश्वास में लेकर आरोपी ने युवती को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। भरोसा जताते हुए युवती ने अलग-अलग किश्तों में लगभग 6 लाख रुपए आरोपी को दे दिए। यह रकम युवती ने कर्ज लेकर जुटाई थी |पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने झांसा बनाए रखने के लिए उसे एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया। जब युवती यह लेटर लेकर एम्स पहुंची, तब उसे पता चला कि दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं और उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे आमनाका स्थित एक होटल में बुलाकर ले गया, जहाँ उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।ठगी और धमकी से परेशान होकर युवती ने आमनाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ठगी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....