BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़; अब परिवहन कार्यालय के चक्कर खत्म! घर बैठे बनवाएं लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन, परिवहन विभाग की बड़ी सुविधा..ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण अब पूरी तरह ऑनलाइन, खबर पढ़कर जानिए कैसे……..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन सेवा पोर्टल Parivahan.gov.in के माध्यम से वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब आवेदकों को किसी भी एजेंट या बिचौलिये की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे ही वाहन पंजीयन और ड्राइविंग लाइसेंस सहित कुल 42 सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश ने बताया कि यह पोर्टल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित किया गया है। आवेदक आधार अभिप्रमाणन के जरिए अपनी सेवा का चयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वाहन से जुड़ी 23 सेवाएं और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित 19 सेवाएं अब पोर्टल पर उपलब्ध हैं। जिसमें वाहन से जुड़ी प्रमुख सेवाएं वाहन का अस्थाई पंजीकरण और स्थायी पंजीकरण, पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) की डुप्लिकेट कॉपी और पते में बदलाव, स्वामित्व हस्तांतरण और अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC), परमिट जारी करना, नवीनीकरण और हस्तांतरण, वाहन का रूपांतरण और फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करना वहीं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं में, लर्नर लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, डुप्लिकेट लाइसेंस, नाम या पते में बदलाव, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट और पब्लिक सर्विस व्हीकल (PSV) बैज, कंडक्टर लाइसेंस संबंधी सेवाएं शामिल हैं।

कैसे करें आवेदन…?

1. पोर्टल Parivahan.gov.in पर जाएं।

2. ‘Online Services’ में ‘Vehicle Related Services’ या ‘Driving License Related Services’ का चयन करें।

3. अपनी आवश्यक सेवा का चुनाव करें और ऑनलाइन आवेदन करें।

अब तक इस पोर्टल के माध्यम से 1,724 वाहन पंजीकरण और 34,225 लाइसेंस संबंधी आवेदन सफलतापूर्वक निपटाए जा चुके हैं। परिवहन विभाग आम जनता के लिए सेवाओं को और अधिक सरल और डिजिटल बनाने के लिए सतत प्रयासरत है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पति को दूसरी पत्नी को ज्यादा महत्व देने से नाराज महिला ने सौतन की हत्या...छह महीने तक रची साजिश, आरो... दो बाघों की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2.17 लाख की उगाही: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए आपत्तिजनक फोट... बिलासपुर में 200 करोड़ के अस्पताल पर सियासत गरम; कांग्रेस ने पूछा- जनता के अस्पताल में PPP मॉडल क्यो... बिलासपुर; बेलटुकरी गांव में दबिश..6 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त; आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, महिला ... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्नीशियन से 9.50 लाख की ठगी: मैरिज ब्यूरो के जरिए किया संपर्क; शादी और... लोककला, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, नाट्य एवं वाद्ययंत्र प्रस्तुतियों के लिए होगा चयन, प्रदेश की सांस्कृ... सीपत कन्या विद्यालय में प्रवेश उत्सव: नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक-मिठाई से स्वागत, मेधावी छात्रा को 5... बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यकारिणी को मिली मंजूरी; राजू सूर्यवंशी बने महामंत्री..प्रदेश कांग... बिलासपुर; कोटा में बिजली खंभे पर चढ़े ठेका कर्मचारी की करंट से मौत; मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, सुरक्...