ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत में विरानी पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेल दिवस सम्पन्न, विधायक सुशांत शुक्ला ने दी अनुशासन और तकनीक के संयम की सीख!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) विरानी पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल सीपत में मंगलवार को वार्षिक खेल दिवस का भव्य समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। मंच पर पहुंचकर उन्होंने दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया। कबड्डी मैच में खिलाड़ियों से परिचय लेकर उन्होंने सिक्का उछालकर मुकाबले की शुरुआत कराई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, सरपंच मनीषा योगेश वंशकार, जनपद सदस्य देवेश शर्मा और भाजपा मंडल महामंत्री हरिकेश गुप्ता उपस्थित रहे। मंच पर एनटीपीसी इंटक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सलीम वीरानी और विद्यालय की प्राचार्या तारागिरी भी मौजूद थीं। विधायक सुशांत शुक्ला ने संबोधन में कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय शिक्षा की अलख जलाए हुए है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि तकनीक जीवन को बेहतर बनाने के लिए है, बिगाड़ने के लिए नहीं। मोबाइल के उपयोग में अनुशासन अपनाने पर उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि रात में रील देखोगे तो सुबह स्कूल देर से जाओगे। मोबाइल की आदत छोड़ोगे तो दिनचर्या सुधरेगी और पढ़ाई में ध्यान लगेगा। शुक्ला ने विद्यालय को सुझाव दिया कि छात्रों को अधिक संख्या में एनएसएस और एनसीसी से जोड़कर उनमें सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करें। मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि विरानी पब्लिक स्कूल शिक्षा और संस्कारों के उत्कृष्ट समन्वय के लिए जाना जाता है। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य यह स्कूल वर्षों से कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अनुशासन और संस्कार जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कार्यक्रम के दौरान वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों सहित कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्रों को अतिथियों ने ट्रॉफी, मोमेंटो और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रदीप पांडेय और शिक्षिका रितु डोंगरे ने किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....