ChhattisgarhRaftaar News Cg

50 जंगली हाथियों का तांडव: 10 परिवार बेघर, ग्रामीणों में दहशत!

कोरबा;(प्रांशु क्षत्रिय) कटघोरा वनमंडल के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कटोरी नगोई के आश्रित ग्राम धोबीबारी में पिछले 5-6 दिनों से करीब 50 जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर कच्चे मकानों को तोड़ दिया, जिससे लगभग 10 परिवार बेघर हो गए हैं और लोग जंगल में पेड़ों के नीचे शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, हाथी रोज शाम करीब 4 बजे गांव में प्रवेश कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। 11 फरवरी को हाथियों ने तीन बकरियों और एक गाय को मार डाला। फसलें नष्ट हो चुकी हैं और पीडीएस राशन भी समाप्त हो गया है, जिससे भोजन संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए तत्काल राहत, मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जनहानि की आशंका बढ़ सकती है। गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....