ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में हेरोइन सिंडिकेट का पर्दाफाश, 57 लाख का चिट्टा जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) का सिंडिकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुख्य सप्लायर मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू और उसके डिस्ट्रीब्यूटर विजय मोटवानी और भूषण शर्मा समेत कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 273.19 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 05 मोबाइल फोन और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया है, जिसकी खुदरा कीमत करीब 57 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क पंजाब के तस्कर के इशारे पर चलता था और आरोपी वीडियो व लोकेशन शेयरिंग के जरिए नशे का माल सप्लाई करते थे। अब तक रायपुर पुलिस अलग-अलग कार्रवाइयों में 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.57 करोड़ रुपए कीमत की हेरोइन जब्त कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....