ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अधजली लाश का खुलासा; पत्नी ने घरेलू विवाद से परेशान होकर की थी हत्या, तीन नाबालिग भी शामिल.. पढ़िए पूरी खबर!

जशपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) सिटी कोतवाली क्षेत्र के पुरना नगर स्थित तुरीटोंगरी में अक्टूबर 2025 में मिली अधजली लाश की गुत्थी जशपुर पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक की पत्नी समेत तीन विधि से संघर्षरत नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 18 अक्टूबर 2025 को तुरीटोंगरी में एक गड्ढे में अज्ञात युवक की अधजली लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर बीएनएस की धारा 103(1) व 238(क) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। शव बुरी तरह जला होने से पहचान चुनौती बनी हुई थी। टेक्निकल जांच और डीएनए टेस्ट के बाद मृतक की पहचान महावीर राम भगत (49), निवासी गड़ियोटोंगरी मनोरा के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि घटना के दिन महावीर अपनी पत्नी सुमित्रा भगत के जशपुर स्थित घर गया था। पूछताछ में पत्नी ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार घरेलू विवाद और मारपीट से परेशान सुमित्रा ने 18 अक्टूबर की सुबह विवाद के दौरान गैंती से वार कर पति की हत्या कर दी और गला दबाकर मौत की पुष्टि की। घटना के समय उसकी दो नाबालिग बेटियां घर पर थीं। बाद में पड़ोस के एक नाबालिग लड़के की मदद से शव को रात में तुरीटोंगरी जंगल ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया, ताकि पहचान मिटाई जा सके। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छोटी गैंती, पेट्रोल की जरकीन और टॉर्च जब्त कर ली है। आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि तीनों नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...