ChhattisgarhRaftaar News Cg

खरसिया में भीषण औद्योगिक हादसा; 9 माह की मासूम समेत तीन की मौत, प्रबंधन पर दबाव के आरोप!

रायगढ़; (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के खरसिया क्षेत्र में 5 फरवरी को हुए भीषण औद्योगिक हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से झुलसी 9 माह की मासूम बच्ची भूमि खड़िया की पहले ही इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। अब उपचार के दौरान उसके पिता शिव खड़िया (27 वर्ष) और अन्य घायल इंदीवर (19 वर्ष) ने भी दम तोड़ दिया है। लगातार तीन मौतों से क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश का माहौल है। तीनों का इलाज रायपुर स्थित Kalda Burns & Plastic Surgery Centre में चल रहा था। डॉक्टरों के अनुसार सभी 70 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हुए थे और उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। मासूम बेटी की मौत के बाद पिता की भी जान चली गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवक इंदीवर की मौत ने इस हादसे को और भी दर्दनाक बना दिया है। हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज अभी भी जारी है। साहेब लाल खड़िया (45 वर्ष) 80–90 प्रतिशत तक झुलसे हैं। उदाशिनी खड़िया (25 वर्ष) 30–40 प्रतिशत तक झुलसी हैं। कौशल (25 वर्ष) और प्रिया (32 वर्ष) 70–80 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं। सभी घायल जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। घटना के संबंध में FIR दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि प्लांट प्रबंधन पीड़ित परिवारों पर FIR वापस लेने और बयान बदलने के लिए दबाव बना रहा है। पीड़ित परिवारों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और कहा है कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए। परिवारों ने मृतकों के परिजनों को तुरंत पर्याप्त मुआवजा और सरकारी सहायता देने, सभी घायलों के इलाज का पूरा खर्च प्लांट प्रबंधन से वसूलने, FIR वापस लेने के दबाव की न्यायिक जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों और प्लांट प्रबंधन पर कठोर आपराधिक कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवारों को सुरक्षा देने की मांग की है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग तेज हो गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...