ChhattisgarhRaftaar News Cg

होटल पर छापा; देह व्यापार का भंडाफोड़..लॉज मालिक समेत दो गिरफ्तार!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना छावनी क्षेत्र स्थित एक लॉज में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान होटल मालिक और रिसेप्शनिस्ट द्वारा दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराए जाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया के तहत प्वाइंटर ग्राहक नियुक्त कर दबिश दी। मौके से नकद 500 रुपये और दो मोबाइल फोन जप्त किए गए। मामले में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत धारा 3, 4, 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर आरोपियों घनेश रॉय (56) एवं सीता चौधरी (25) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...