ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दिल दहला देने वाली वारदात; पिता ने 6 साल के बेटे को कुएं में डुबोकर मार डाला!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी भदरापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। घरेलू विवाद और तनाव के बीच एक पिता ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बेटे को कुएं में फेंककर पानी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। अगले दिन सुबह परिजनों को शक होने पर कुएं के पास पहुंचे तो आरोपी ने खुद बताया कि उसने अपने छोटे बेटे को हत्या की नीयत से कुएं में फेंका और पानी में डुबो दिया। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी विनोद महेश्वरी (30 वर्ष) को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और कानून से ऊपर कोई नहीं है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...