ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तंत्र-मंत्र से पैसा 100 गुना करने का झांसा..बीजेपी पार्षद से 3.5 लाख की ठगी!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों को 100 गुना करने का झांसा देकर बीजेपी पार्षद से 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ठक्कर बापा वार्ड के पार्षद रुस्तम कुर्रे की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार भिलाई सुपेला निवासी राहुल भारती और रिसाली भिलाई निवासी मयंक दास ने खुद को तांत्रिक बताकर अनुष्ठान के बहाने पार्षद से नकद राशि ली। 6 फरवरी की शाम आरोपियों ने गुढ़ियारी स्थित कार्यालय में पूजा कराई और कैश मांगा। इसके बाद श्मशान की मिट्टी लाने का बहाना बनाकर नोटों से भरा थैला थमाया और फरार हो गए। जब थैला खोला गया तो उसमें असली नोटों की जगह नकली नोट निकले। पुलिस ने शिकायत के चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 3.5 लाख रुपए, एक अपाचे बाइक और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....