BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; चैत्र नवरात्रि में सोंठी बनेगा आस्था का केंद्र, 9 दिन चलेगा भव्य देवी भागवत महापुराण..500 से अधिक ज्योति कलश होंगे प्रज्वलित, निकलेगी 701 कलशों की यात्रा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोंठी में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य देवी भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। नवरात्रि के दौरान 500 से अधिक मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे। वहीं 19 मार्च को सुबह 8:30 बजे 701 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। ग्राम सोंठी में विराजित मां मन्ना दाई की करीब 400 वर्ष पुरानी प्रतिमा क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि मां मन्ना दाई निःसंतान दंपत्तियों को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं। पहले यहां पशु बलि की परंपरा थी, जिसे अब समाप्त कर दिया गया है और मंदिर का नव निर्माण कर धार्मिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप दिया गया है।

राष्ट्रीय कथा वाचिका देवी हेमलता शर्मा करेंगी प्रवचन……

इस आयोजन में राष्ट्रीय कथा वाचिका देवी हेमलता शर्मा द्वारा संगीतमय शैली में देवी भागवत कथा का वाचन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को भक्ति रस का आनंद मिलेगा।

10 हजार श्रद्धालुओं की व्यवस्था, मेला स्थल भी तैयार……

मंदिर प्रांगण में भव्य मंच का निर्माण किया गया है, जहां लगभग 10,000 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही करीब 6 एकड़ में मेला स्थल और पार्किंग की व्यवस्था भी बनाई गई है, जहां दुकानें और अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मां मन्ना दाई सेवा समिति और ग्रामवासी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। समिति के अध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल ने बताया कि पूरे कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। चैत्र नवरात्रि में आयोजित यह महापुराण और कलश यात्रा सोंठी गांव को धार्मिक आस्था, भक्ति और भव्यता का केंद्र बना देगा, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....