ChhattisgarhRaftaar News Cg

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, शोरूम निर्माण कार्य के दौरान हादसा….

गौरेला-पेंड्रा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मरवाही इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। संजू होंडा शोरूम के दूसरे फ्लोर पर काम कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान हुआ। मृतक की पहचान चंगेरी गांव निवासी अशोक केवट के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अशोक काम करते समय अचानक 11 केवी की बिजली तार के संपर्क में आ गया। तेज झटका लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोग सदमे में आ गए। सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शोरूम मालिक और ठेकेदार से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि हादसे की असली वजह का पता चल सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...