BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

ANPR कैमरों की नजर में बिलासपुर शहर; रॉन्ग साइड माजदा चालक पर 2500 का जुर्माना, दूसरे मामले में 20,600 की कार्रवाई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नेहरू चौक से इंदिरा सेतु तक हाईटेक ANPR कैमरों से लैस मार्ग पर यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। 28 जनवरी को इंदिरा सेतु–होमगार्ड तिराहा मार्ग पर रॉन्ग साइड चल रहे माजदा वाहन (CG 09 JH 4128) को पकड़ा गया। संकीर्ण व व्यस्त मार्ग पर गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां चालक को सख्त हिदायत के साथ 2500 रुपये के समन शुल्क से दंडित किया गया। वहीं 24 जनवरी को हाईकोर्ट मार्ग पर नियमों की अनदेखी करते पाए गए वाहन (RJ 11 GB 5904) के चालक के विरुद्ध भी न्यायालय में प्रकरण पेश किया गया, जिसमें 20,600 रुपये का समन शुल्क लगाया गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन कर आवागमन बाधित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन कर सुरक्षित व सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....