Raftaar News Cg

तूता धरना मध्यान्ह भोजन रसोइयों की मौत पर सरकार का पक्ष, आंदोलन तेज…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तूता धरना स्थल पर चल रही मध्यान्ह भोजन रसोइयों की हड़ताल के बीच दो महिलाओं की मौत से सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य सरकार ने इन मौतों को धरना स्थल से जोड़ने को भ्रामक बताया है। जनसंपर्क विभाग के अनुसार दोनों रसोइया धरना स्थल से दो दिन पहले घर लौट चुकी थीं और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हुई। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने कहा कि मौत का धरना या हड़ताल से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। एक महिला पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। वहीं आंदोलनरत रसोइयों का आरोप है कि तबीयत बिगड़ने पर ही दोनों को घर भेजा गया था और लंबे आंदोलन व आर्थिक तंगी ने हालात बिगाड़े। सरकार ने मानदेय में 25% (500रुपए) बढ़ोतरी का हवाला देते हुए संवेदनशीलता जताई है, लेकिन मौतों के बाद सरकार और रसोइयों के बीच टकराव और गहरा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...