BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर-रतनपुर रोड पर दो गुटों में पथराव, वीडियो वायरल……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर-रतनपुर मुख्य मार्ग पर युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पथराव का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हुए देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, मारपीट में शामिल कुछ युवक गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र बताए जा रहे हैं, जिनका किसी बात को लेकर बाहरी युवकों से विवाद हो गया था। हालांकि विवाद की असल वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....