बिलासपुर; कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कोनी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम निरतू निवासी संतोष यादव अवैध शराब लेकर बिरकोना से तुर्काडीह चौक की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए रास्ते पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखी 50 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 9000 मिलीलीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 हजार रुपये है। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
