BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मॉडिफाइड साइलेंसर पर यातायात पुलिस का एक्शन, दुकानदारों और वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर से फैल रहे शोर और यातायात नियमों की अनदेखी को लेकर यातायात पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है। अवैध साइलेंसर बेचने वाले दुकानदारों से लेकर ऐसे साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों पर अवैध रूप से बिक रहे मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए और नियमों के विपरीत पाए गए साइलेंसर हटवाए गए। थाना और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने उन स्थानों पर भी दबिश दी, जहां मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों से तेज और डर पैदा करने वाली आवाजें निकाली जा रही थीं। ऐसे वाहनों को मौके पर रोका गया और तुरंत कार्रवाई करते हुए साइलेंसर निकलवाए गए। पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए मानक साइलेंसर लगवाए। वाहन चालकों से शपथ पत्र भरवाने के बाद ही वाहन छोड़े गए। नाबालिग और युवा चालकों के मामलों में उनके माता-पिता और अभिभावकों को भी यातायात कार्यालय बुलाकर सख्त समझाइश दी गई। कार्रवाई के दौरान शहर के सभी मोटर गैराज और ऑटो पार्ट्स दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में अमानक साइलेंसर बेचते पाए गए तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर दुकानों को ब्लैकलिस्ट करने के लिए नगर निगम को प्रस्ताव भेजा जाएगा। यातायात पुलिस ने बताया कि नशे में वाहन चलाने, तेज और लापरवाह ड्राइविंग, मोबाइल फोन का इस्तेमाल, गलत दिशा में वाहन चलाने और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन और वाहन ब्लैकलिस्ट करने के लिए लगातार आरटीओ को प्रतिवेदन भेजे जा रहे हैं। इस अभियान में डीएसपी शिवचरण परिहार सहित यातायात पुलिस और संबंधित थानों का स्टाफ मौजूद रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....