BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; भटचौरा स्कूल में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन..नेताजी सुभाष बोस की जयंती मनाई गई!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटचौरा में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में एसएमडीसी अध्यक्ष काशीराम पटेल, सदस्य दशरथ कोसले, छोटेलाल पटेल, सुरेश पटेल, सरपंच श्रीमती चंद्रकली पटेल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा जारी राज्य के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहरों एवं पर्यटन स्थलों से संबंधित ब्रोशर्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की संभावनाओं और प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सरस्वती माता एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य मनोज सनाड्य, व्याख्याता शिव सिंह राज, धनेश टंडन, बी.आर. राम कौशिक, विजय पुरेना, कविता सौलखे, शुक्र सिंह, सीमा आर्मो, संगीता टोप्पो, जगबाई सहित विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता विजय पुरेना ने किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...