Raftaar News Cg

तालाब किनारे पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश, पुलिस जुटी जांच में…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के नरैय्या तालाब के पास शुक्रवार सुबह एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। युवती के चेहरे पर मास्क था और पहचान अभी नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....