ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बालोद में तेज रफ्तार पिकअप पलटी: चौथिया कार्यक्रम में जा रहा था यादव परिवार; 35 से ज्यादा लोग थे सवार, 1 की मौत…17 घायल, ड्राइवर नशे में होने की आशंका!

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर झलमला-रानीमाई मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तालगांव के आगे मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। मृतक की पहचान सुरेश यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी लोग धमतरी जिले के भानपुरी से डौंडी ब्लॉक के ग्राम ढोरींठेमा में आयोजित चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

35 से अधिक लोग थे सवार…..

घायलों के अनुसार, शादी समारोह में शामिल होने आए यादव परिवार के 35 से अधिक लोग पिकअप में सवार थे। महिलाओं को पहले बस से भेजा गया था, जबकि अन्य लोग मेटाडोर से गए। शेष परिजनों के लिए अलग से पिकअप की व्यवस्था की गई थी।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह….

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक उमाशंकर निर्मलकर वाहन को तेज गति से चला रहा था। पीछे बैठे लोग बार-बार उसे धीमे चलाने के लिए कहते रहे, लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस जांच में चालक के शराब के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि चालक का कहना है कि उसने एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया।

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी…..

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों के सिर फट गए और हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। सुरक्षित बचे लोग घायलों को संभालते रहे, जबकि अन्य लोग झाड़ियों में गिरे लोगों को निकालने में जुटे रहे। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

10 बच्चे थे सवार, सभी सुरक्षित……

पिकअप में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के करीब 10 बच्चे भी सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित बच गए और उन्हें केवल मामूली चोटें आईं।

नया वाहन, कम अनुभव वाला चालक…

जांच में सामने आया कि चालक को ड्राइविंग का कम अनुभव था। करीब तीन महीने पहले ही उसके जीजा ने नई पिकअप वाहन खरीदी थी, जिसे वह चला रहा था।

जांच जारी, केस दर्ज होगा……

बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक की मेडिकल जांच कराई जा रही है। गंभीर घायलों को राजनांदगांव रेफर किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्... बिलासपुर; प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, 3... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो साल के प्रेम संबंध के बाद शादी का वादा कर किया शो... बिलासपुर में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत: त्रिनेत्र’ बनेगा बिलासपुर का सुरक्षा प्रहरी, श... बिलासपुर; पुणे घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़: मजदूरी करने आए परिवार की बच्ची को बहला-फुसल... शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण; दूसरी महिला से की कथित शादी, आरोपी हिरासत में! बिलासपुर; नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर..स... बिलासपुर में कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रहे अफसर; रातभर गूंजती रही बोरिंग मशीन की आवाज, जिम्मेदार...